शब्दावली में जाएं

वाचाघात (अफेजिया)

वाचाघात (अफेजिया) बोलने की क्षमता का एक जटिल विकार है, जो मस्तिष्क के कुछ खास हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण होता है। यह विकार भाषा और संचार के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है, जैसे बोलना, दूसरों की बात समझना, पढ़ना और लिखना। मस्तिष्क के कौन से हिस्से कितने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं, इसके आधार पर वाचाघात के अलग-अलग रूप हो सकते हैं और इसकी गंभीरता भी अलग-अलग हो सकती है।